फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तेज आवाज में डीजे बजाने पर दो वाहन और साउंड सिस्टम सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक आयोजनों में तेज आवाज में डीजे बजाना दो संचालकों को भारी पड़ गया। निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन करने पर सरायमीर पुलिस ने दो डीजे वाहनों को साउंड सिस्टम और स्पीकर समेत सीज कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने पहले ही डीजे संचालकों को ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन करने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद तेज आवाज में डीजे बजाने पर यह कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे ने बताया कि नौ नवंबर को लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सिकरौर सहबरी बाजार में निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाया जा रहा था।
विज्ञापन

शांति व्यवस्था ड्यूटी में तैनात उपनिरीक्षक धीरज कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर संचालकों को आवाज कम करने का निर्देश दिया, लेकिन उन्होंने निर्देश का पालन नहीं किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों डीजे वाहनों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
सीज किए गए वाहनों में गुलशन राजभर निवासी कुरियावां, थाना सरायमीर का वाहन और राम आशीष गुप्ता निवासी खरसहन कलां, थाना दीदारगंज का वाहन शामिल है। दोनों वाहनों के साथ स्पीकर और साउंड सिस्टम भी जब्त किए गए हैं।
इनसेट
तेज आवाज में डीजे बजाने पर पिकअप सीज
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने पर मंगलवार को कार्रवाई की गई। बताया कि नौ नवंबर को पिकअप पर डीजे लगाकर तेज आवाज में गाने बजाए जा रहे थे। मना करने के बावजूद आवाज और तेज कर दी गई। इससे शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। पूर्व में डीजे संचालकों को ध्वनि मानकों और न्यायालय के निर्देशों की जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद उल्लंघन करने पर पुलिस ने डीजे सिस्टम सहित पिकअप को सीज कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें