फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लिंक एक्सप्रेसवे पर दो ट्रेलरों की टक्कर, गैस कटर से काटकर निकाला गया केबिन में फंसे खलासी का शव

विज्ञापन
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद कटर मशीन से काटकर शव निकालते पुलिस टीम।
विज्ञापन
अतरौलिया थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव के पास गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत में मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र के तारिक नगर निवासी मोनू पठान (30) की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड और बचाव दल ने गैस कटर की मदद से केबिन को काटकर शव बाहर निकाला। अतरौलिया थाना प्रभारी अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे दो ट्रेलर गोरखपुर की ओर जा रहे थे।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव के पास एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर 59.700 पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर ने आगे चल रहे दूसरे ट्रेलर में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पीछे वाले ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया।
विज्ञापन

केबिन में मौजूद खलासी उसमें फंस गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उधर, हादसे के बाद दोनों ट्रेलरों के चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर भाग निकले। स्थानीय लोगों की सूचना पर यूपीडा का गश्ती दल, फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।
केबिन में फंसे खलासी को निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया। वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण खलासी को बाहर निकालने में परेशानी हो रही थी। बचाव दल ने पहले उसे सुरक्षित निकालने का प्रयास किया, लेकिन केबिन की स्थिति ऐसी थी कि रास्ता नहीं बन पा रहा था।
इसके बाद गैस कटर की मदद से केबिन के हिस्सों को काटकर रास्ता बनाया गया। काफी मशक्कत के बाद खलासी को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही अतरौलिया थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
यूपीडा के गश्ती दल अधिकारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि दोनों ट्रेलर गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। पीछे चल रहे ट्रेलर ने आगे चल रहे वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर के केबिन में फंसे खलासी मोनू पठान की मौत हो गई।
अतरौलिया थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसा पीछे से आ रहे ट्रेलर की टक्कर के कारण हुआ। फिलहाल पुलिस ने मृतक की पहचान कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। चालकों का पता लगाने के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें