फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ठगों को पीटा, पुलिस को सौंपा

Wed, 22 Jul 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के खोदादादपुर बाजार स्थित यूबीआई के एटीएम से ठगी कर दूसरे के खाते से दस हजार रुपये निकालने वाले दो ठगों को मंगलवार की दोपहर लोगों ने दबोच लिया। दोनों की जमकर धुनाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। यह पूरा घटनाक्रम बैंक के सीसीटीवी फुटेज में भी कैद है।
विज्ञापन


निजामाबाद थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी बड़ेलाल मंगलवार की दोपहर एटीएम से रुपये निकालने पहुंचा। बड़ेलाल ने मशीन में कार्ड डालने के बाद दस हजार रुपये भरकर विड्राल का बटन दबाना चाहा कि तभी वहां दो लोग पहुंचे। दोनों ने झटके में मशीन को हैंग कर बड़ेलाल को केबिन से बाहर कर दिया। बड़ेलाल के जाते ही दोनों मशीन से दस हजार रुपये निकाल कर फरार हो गए। जिस वक्त दोनों घटना को अंजाम दे रहे थे। वह घटनाक्रम यूबीआई के शाखा प्रबंधक संतोष कुमार देख रहे थे। जैसे ही दोनों एटीएम से बाहर निकले  प्रबंधक ने शोर मचा दिया।

शोरसुन कर आस पास के लोोगें ने दोनों को दबोच लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। तब तक लोगों दोनों ठगों को पीट चुके थे। पुलिस दोनों ठगों को अपने साथ लेकर थाने चली गई। एसओ निजामाबाद राजेश सिंह ने बताया कि पूछताछ में दोनों की पहचान बरदह थाने के नेवादा गांव निवासी प्रदीप यादव और दीदारगंज थाने के भादो गांव निवासी दीपक राम के रूप में हुई है। बताया कि घटना की अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें