फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: पालतू कुत्ते ने बकरी को काटा तो दो पक्ष आमने-सामने, बुलानी पड़ी पुलिस

Sat, 15 Jan 2022 11:51 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात बेजुबानों को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मौके पर पहुंची डायल 112 हेल्पलाइन की पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर चली गई। दोनों पक्षों में घंटों विवाद चलता रहा। पुलिस के काफी समझाने पर मामला शांत हो हुआ और दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिधारी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति जो रोडवेज कार्यालय में बाबू के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार की देर शाम उनके कुत्ते ने पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति की बकरी को काट लिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ने लगा।

विज्ञापन

किसी ने इसकी सूचना पुलिस के डायल 112 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनो पक्षों को अपने साथ लेकर थाने पहुंची। यहां भी दोनों पक्ष अपनी बात को लेकर अड़े रहे। बकरी पालक का कहना था कि उनकी बकरी को कुत्ते ने बुरी तरह से काट लिया है। जिससे बकरी की मौत भी हो सकती है।

वहीं कुत्ता पालक का कहना है कि यदि बकरी मर गई तो हम बकरी की कीमत देने को तैयार हैं। दोनों पक्षों को लेकर थाने पर घंटों पंचायत चली। पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें