फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टार्च जलाने को लेकर दो पक्ष हुए आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत फरिहां-पूरवा गांव में शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे टार्च जलाने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग जुटने लगे थे। इसकी सूचना मिलने पर निजामाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को समझाबुझा कर शांत कराया। दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। इलाके में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

फरिहां पूरवा गांव निवासी सीताराम यादव व इसराइल का मकान आमने-सामने है। शुक्रवार की रात सीताराम के दरवाजे पर इसराइल के घर से बार-बार टार्च जलाया जा रहा था। सीताराम का आरोप है कि इसराइल का पुत्र सैफुल्ला हामिद व सोनू अपने घर से बार-बार टार्च जला रहे थे। सीताराम इसकी शिकायत करने इसराइल के घर पहुंचा तो दोनों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट भी हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग लामबंद होने लगे। सूचना मिलते ही निजामाबाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और समझाबुझा कर दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके साथ ही दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। एसएचओ यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें