फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. जीयालाल जैसवार को मिला राष्ट्र भूषण अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज तहसील के भीलवाड़ा गांव निवासी पूर्व वैज्ञानिक डा. जीयालाल जैसवार को झारखंड के पूर्व सीएम बाबू लाल मरांडी द्वारा राष्ट्र भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उनको यह पुरस्कार मिलने के बाद से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। डा. जीयालाल जैसवार ने बताया कि यह अवार्ड मुझे विज्ञान के श्रेत्र में उत्कृष्ट कार्य,पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाने तथा प्रदूषण नियंत्रण के लिए विशेष कार्य करने पर प्रदान किया गया। याद रहे कि इससे पूर्व डा. जीयालाल जैसवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से 2015 में द्वारा राजभाषा गौरव अवार्ड प्राप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि मेरी हार्दिक इच्छा है कि अब मैं अपने प्रदेश के लिए कुछ काम करूं। अभी तो मुंबई में कार्य कर रहा हूं। उनको यह अवार्ड मिलने पर कमला सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य कुमार राय, यदुनाथ यादव, देवेंद्र राय, डा. अनिल कुमार राय आदि लोगों ने फोन पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें