फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगलगी में दो दुकानें जल कर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। थाना क्षेत्र के खेमीपुर बाजार स्थित दो दुकानों में शनिवार की सुबह शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। अगलगी की इन घटनाओं में दोनों दुकानदारों का लाखों का माल जल कर खाक हो गया। स्थानीय लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली के ताखा पूरब निवासी सर्वेश की खेमीपुर बाजार में कपड़े की दुकान है। शनिवार की सुबह दुकान से अचानक धुंआ निकलने लगा। स्थानीय लोगों ने तत्काल सूचना दुकानदार को दिया। अभी आग बुझाने की कवायद शुरू होती पास के ही विवेक यादव के स्पेयर पार्टस की दुकान से भी धुंआ उठता लोगों ने देखा। इसके बाद आग बुझाने की कवायद में बाजार वासी जुट गए। सर्वेश के अनुसार उसकी में लगभग तीन लाख का नुकसान हुआ है। वहीं विवेक यादव की दुकान में लगभग एक लाख का सामान जल कर खाक हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से ही आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें