फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अतरौलिया में दो सड़क हादसे, वाहन की टक्कर से चरवाहे की मौत, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
अतरौलिया में हादसे के बाद घायलों को एंबुलेंस में लिटाता कर्मी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अतरौलिया। थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने इलाके में कोहराम मचा दिया। एक हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे हादसे में एक किशोरी समेत दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पहली घटना नंदना बाजार की है। सोमवार शाम करीब तीन बजे पकरडीहा गांव निवासी मुस्कान 18 पुत्री अरुण साइकिल से घर लौट रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल, जिस पर तीन लोग सवार थे, उससे टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार पप्पू (28), रूपा (26) और निर्मला (35), सभी निवासी धौरहरा, गंभीर रूप से घायल हो गए। साइकिल सवार मुस्कान भी घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी 100 शय्या अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पप्पू और मुस्कान की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
दूसरी घटना मनियारपुर गांव के समीप लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे हुई। गांव निवासी दुर्गा प्रसाद उर्फ गोविंद (18) एक्सप्रेसवे के किनारे अपनी बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को ग्रामीण 100 शैय्या अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दुर्गा की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसकी मां सावित्री का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता चंद्रभान मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मृतक की एक बड़ी बहन साधना है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें