फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लालगंज के दो निजी अस्पताल सील, दर्ज होगी प्राथमिकी

विज्ञापन
अस्पताल को सील करते अधिकारी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वास्थ्य विभाग ने लालगंज क्षेत्र में संचालित दो निजी अस्पतालों को सील कर दिया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर गीता चाइल्ड सेंटर एवं आरती नर्सिंग होम को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दौरान किए गए निरीक्षण में सामने आई खामियों के आधार पर की गई। सीजर की कार्रवाई डिप्टी डॉ. आलेंद्र कुमार और लालगंज अधीक्षक एआर सिंह की संयुक्त टीम ने की। निरीक्षण के दौरान गीता चाइल्ड सेंटर में उपचार के दौरान एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया। जांच में पाया गया कि उक्त अस्पताल अपंजीकृत रूप से संचालित हो रहा था और वहां कोई योग्य चिकित्सक तैनात नहीं था। अस्पताल का संचालन अप्रशिक्षित एवं अकुशल स्टाफ के भरोसे किया जा रहा था, जो स्वास्थ्य नियमों का गंभीर उल्लंघन है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अस्पताल के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
एएनएम चला रही थी आरती नर्सिंग होम
इसी क्रम में आरती नर्सिंग होम के निरीक्षण में यह तथ्य सामने आया कि इसका संचालन एक निजी एएनएम द्वारा किया जा रहा था। इस मामले में संबंधित एएनएम को नोटिस जारी कर यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि किन परिस्थितियों में निजी स्तर पर अस्पताल का संचालन किया जा रहा था। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा ने कहा कि बिना पंजीकरण एवं योग्य चिकित्सकों के संचालित किसी भी स्वास्थ्य संस्थान को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध आगे भी इस प्रकार की कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें