फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चार वर्षीय बालक की मौत पर हंगामा, डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल कराया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत कटघर लालगंज स्थित गीता चाइल्ड केयर पर लोकईपुर ऊंचाहुआ थाना तरवां निवासी कार्तिक (4) की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया। इसके बाद पहुंचे डिप्टी सीएमओ अलेंद्र कुमार ने अस्पताल की जांच की तो उसका रजिस्ट्रेशन ही नहीं पाया गया। इस पर डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल को अवैध पाते हुए सीज कर दिया।
विज्ञापन

लोकईपुर ऊंचाहुआ थाना तरवा निवासी चार वर्षीय कार्तिक को डेंगू, मलेरिया होने पर 3 फरवरी को गीता चाइल्ड केयर लालगंज में भर्ती कराया गया था। तबसे उसका इलाज यहां चल रहा था। शनिवार की दोपहर करीब दो बजे इलाज के दौरान बालक की मृत्यु हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों ने अस्पताल के संचालक व डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची। इसकी सूचना मिलते ही डिप्टी सीएमओ अलेंद्र कुमार भी पहुंच गए। यहां अधिकारियों ने परिजनों को शांत कराया। डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल प्रशासन से रजिस्ट्रेशन के कागजात आदि मांगे तो कोई नहीं दिखा पाया। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन न होने की स्थिति में अस्पताल को सील कर दिया गया। जबकि अस्पताल में भर्ती करी आधा दर्जन मरीजों को संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज में भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी देवगांव विमल प्रकाश राय ने बताया कि हंगामें की सूचना पर पुलिस पहुंची थी और मामले को शांत कराया। अभी तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें