फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, चालक समेत दो की हालत गंभीर; हायर सेंटर रेफर

Mon, 15 Jun 2026 01:41 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में सोमवार भोर में एक सड़क हादसे में ऑटो चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-233 पर बेसों नदी पुल के पास हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
वाराणसी से मेंहनगर के धन्नीपुर गांव जा रहे एक ऑटो को पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद अज्ञात ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान ऑटो चालक आशीष चौहान (24) और यात्री राजेश गुप्ता (45) के रूप में हुई है। 

आशीष चौहान वाराणसी के पंचकोसी सारनाथ के निवासी हैं। राजेश गुप्ता आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र के धन्नीपुर गांव के रहने वाले हैं। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। देवगांव पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें