फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बरामदे में टीन शेड के नीचे लोहे की रॉड में गमछे के सहारे लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
बरदह के ऊसरगावा गांव में युवक की मौत के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के ऊसरगावा गांव में रविवार की सुबह तबरेज शेख (35) का शव घर के बरामदे में टीन शेड के नीचे लोहे की रॉड से गमछे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। और मामले की जांच शुरू कर दी है। पत्नी फातमा बानो ने बताया कि उनके पति मोहम्मद तबरेज शेख रात में खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। बिजली नहीं होने के कारण तबरेज बाहर चारपाई पर सो गए थे। सुबह पांच बजे जब पत्नी ने दरवाजा खोला तो पति को गमछे के सहारे लटका देखा, इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को बुलाया। उन्होंने बताया कि तबरेज एक महीने पहले मुंबई से घर आए थे। रविवार को उन्हें वापस मुंबई जाना था। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटे थे। परिवार के अन्य सदस्य भी मुंबई में रहते हैं। सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें