फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: आजमगढ़ में हादसे...दो लोगों की मौत, वीडियो बनाते समय ट्रेन से गिरा युवक; सड़क पर पलटी बाइक

Fri, 28 Nov 2025 08:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: यूपी के आजमगढ़ जिले में विभिन्न हादसों में दो युवकों ने अपनी जान गंवा दी। एक ट्रेन से गिरा तो दूसरे युवक की बाइक अनियंत्रित हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Accident News: निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा रेलवे स्टेशन के निकट शुक्रवार दोपहर लगभग 2.45 बजे ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से गिरकर 25 वर्षीय गोरख की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब गोरख चलती ट्रेन से मोबाइल पर वीडियो बना रहा था।

विज्ञापन


अहरौला थाना क्षेत्र के रकबा जलालपुर गांव निवासी गोरख अपने पांच साथियों के साथ नौकरी के लिए सूरत जा रहा था। जैसे ही ट्रेन फरिहा स्टेशन के पास पहुंची, गोरख मोबाइल से वीडियो बना रहा था कि अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रेन से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

साथी यात्रियों को जैसे ही घटना की जानकारी हुई, वे तत्काल ट्रेन रोककर मौके पर वापस पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बताया गया कि गोरख पहले से ही सूरत में निजी नौकरी करता था और इस बार अपने गांव से साथियों के साथ वापस लौट रहा था। तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा गोरख परिवार का लाडला था। घटना की जानकारी मिलते ही रोते-बिलखते परिवारजन मौके के लिए रवाना हो गए। रेलवे सुरक्षा बल ने शव को कब्जे में लेकर ट्रैक को खाली कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर पलटी अनियंत्रित बाइक, युवक की मौत
जहानागंज क्षेत्र के सेमा बाजार के पास बुधवार की देर रात सड़क हादसे में जयरामपुर निवासी चंदन (25 वर्ष) पुत्र शंकर की मौत हो गई। वह रात करीब 10:30 बजे अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर पड़ी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया जा रहा था कि उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

परिजनों के अनुसार चंदन का गवना अभी 23 नवंबर को ही हुआ था। घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। सूचना मिलते ही जहानागंज पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यवाही में जुट गई। युवक की असामयिक मौत से जयरामपुर और आसपास के इलाके में शोक की लहर है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें