फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी आफत: आकाशीय बिजली से दो लोगों की मौत, खेत का काम छोड़ भागे लोग; मची चीख-पुकार

Thu, 10 Apr 2025 01:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। खेत में काम करते वक्त यह दर्दनाक हादसा होते ही गांव में हड़कंप मच गया। लोग काम छोड़ अपने-अपने घरों की ओर भागने लगे।
विज्ञापन
मृतक जाकिर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के अहरौला व सरायमीर थाना क्षेत्र में बिजली गिरने से दो की मौत हो गई। अहरौला में युवती की तो सरायमीर में वृद्ध की मौत हुई है। मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


अहरौला थाना क्षेत्र के रेडहा गावं निवासी संजू (23) भूसा लेकर अपनी मां के पास से कुछ कदम दूर ही पहुंची थी कि अचानक बिजली गिरी। इस हादसे में वह बुरी तरह झुलस गई। अपनी बेटी को इस हाल में देखकर मां जोर-जोर से चीखने लगी। 

आसपास के लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और संजू को तुरंत अहरौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालांकि, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजू तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी। इस घटना से उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर फैला दी है। वहीं सरायमीर थाना क्षेत्र के छित्तेपुर बाजार  में बिजली गिरने से दीदारगंज थाना क्षेत्र के बैरिडीह गांव निवासी जाकिर (65) की मौत हो गई। वह नोनारी कंकाली बस्ती में अपनी बेटी के यहां गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें