फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से दो लोगों का मौत: एक को बचाने में दूसरे की गई जान, परिजनों में मचा कोहराम; पहुंची पुलिस

Fri, 16 Aug 2024 04:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: कोठरा गांव में दो लोगों की मौत से हर कोई हतप्रभ है। दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के कोठरा गांव में शुक्रवार को सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पशुओं से सब्जी को बचाने के लिए बाड़ में प्रवाहित करंट से दो लोगों की जान चली गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

विज्ञापन


उकोठरा गांव निवासी सत्य प्रकाश पाठक उर्फ हरिहर पंडित पूजा-पाठ करते हैं। उनके पुत्र विनोद पाठक (44) की हाफिजपुर में कपड़े की दुकान है। विनोद अपने घर के सामने खेत में सब्जी बोया था। सब्जी की सुरक्षा के लिए उन्होंने लोहे के तार का बाड़ बनाया हुआ है।

विज्ञापन


इस बाड़ से पशुओं को दूर रखने के लिए उनके द्वारा बाड़ में करंट प्रवाहित की जाती है। शुक्रवार की सुबह वह अपने खेत में बजड़ा काट रहे थे। इसी दौरान वह बाड़ में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आकर तड़पने लगे। शहर के हाफिजपुर के आगापुर गांव निवासी राजमिस्त्री जगदीश चौहान (50) साइकिल से अपने घर पूजा कराने के लिए हरिहर पंडित के घर के सामने पहुंचे। 

विनोद पाठक को तड़पते देख वह भी साइकिल छोड़कर विनोद को बचाने के लिए चले गए। विनोद को पकड़ते ही जगदीश भी करंट भी चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अफरातफरी मच गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी प्रकार लोगों ने करंट को बंद कर दोनों को अलग किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद लोग दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली प्रभारी शशि मौली पांडेय भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। जानकारी होने पर सदर विधायक और सपा नेता दुर्गा प्रसाद यादव भी मौके पर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें