फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट लगने से दो की मौत, तीन लोग झुलसे

Thu, 30 Jun 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
विद्युत पोल गिरा
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के उदपुर गांव में मंगलवार की रात करीब 12 बजे बिजली का पोल गाड़ते समय करेंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन झुलस गए। सीएचसी फूलपुर में इलाज के बाद डाक्टर ने इन्हें छोड़ दिया। नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए यह लोग रात को पोल गाड़ रहे थे। ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से खंभा स्पर्श होने पर सभी हादसे के शिकार हो गए। पुलिस पंचनामा भरकर लाश घर वालों को सौंप दी।
विज्ञापन


उदपुर गांव में लगा दस केवीए का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से जल गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मुहल्ले के लोगों ने नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए विद्युत उपकेंद्र फूलपुर से संपर्क किए। इस दौरान कहा गया कि एक पोल और गाड़ दिया जाए तो 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा। कर्मचारियों की बात मानकर गांव के तवरेज (45), जुबैर (42) के अलावा एकराम, खालिद, पप्पू मंगलवार की रात गड्ढा खोदकर नया पोल गाड़ रहे थे।

रात करीब बारह बजे यह लोग गड्ढे में पोल खड़ा कर मिट्टी डालने से पहले पानी भर दिए। इसी बीच पोल टेढ़ा हो गया। जिसे यह लोग सीधा करने लगे। इस दौरान पोल ऊपर से गुजर रहे एचटी लाइन तार से स्पर्श हुआ और पोल गीला होने से उसमें करेंट उतर गया। जिससे यह पांचों लोग झुलस गए। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। गांव के लोग इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर में भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान तवरेज और जुबैर की मौत हो गई। जबकि मामूली रूप से झुलसे अन्य तीनों को इलाज के बाद छोड़ दिया गया। तवरेज तीन भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन


वह पांच बेटा और एक बेटी का पिता था। जबकि जुबैर चार भाईयों में बड़ा था। वह दो बेटा और एक बेटी का पिता था। जुबैर घर पर ईद मनाने के लिए एक सप्ताह पूर्व बोरनाई से घर आया हुआ था। घटना की जानकारी होने पर कोतवाल फूलपुर अनिल चंद तिवारी मौके पर पहुंचे। घर वालों की सहमती पर पुलिस पंचनामा भरकर लाश परिवारवालों को सौंप दी। गांव में एक साथ दो लोगों की मौत से मातम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें