फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से दो लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तरवां थाना के जमीरपुर गांव स्थित शहीद स्मारक के पास शुक्रवार की देर शाम दो बाइक सवार चार बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को मारपीट कर व असलहा सटा कर दो लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाबत पीड़ित ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना अंतर्गत सचुई बलभद्र गांव निवासी वीरेंद्र यादव (24) तरवां के रासेपुर बाजार में एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। रोज की भांति शुक्रवार की शाम वीरेंद्र अपना ग्राहक सेवा केंद्र बंद कर बाइक से घर जा रहा था। अभी वह तरवां के जमीरपुर स्थित शहीद स्मारक के पास ही पहुंचा था कि दो बाइक सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने असलहा सटा कर बाइक की चाबी, बैग व मोबाइल छीनने लगे। वीरेंद्र ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया और असलहा लहराते हुए बैग, चाभी व मोबाइल लूट कर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार बैग में दो लाख रुपये नकद के साथ ही जरूरी कागजाता आदि थे। राहगीर की मोबाइल से पीड़ित ने घटना की सूचना 112 पर दिया तो तरवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल किया। घटना के बाबत पीड़ित ने तरवां पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें