फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और ट्रैक्टर से कुचलकर दो की मौत, दो घायल

विज्ञापन
कंधरापुर थाना क्षेत्र के मद्धूपुर में हादसे में युवक की मौत पर रोते परिजन। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
कप्तानगंज/मेंहनगर। कंधरापुर थाना क्षेत्र के मद्धूपुर और तरवां थाना क्षेत्र के कुर्थीया गांव के पास मंगलवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में युवक और अधेड़ की मौत हो गई। जबकि दंपती घायल हो गए। इनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के समय युवक अपने भाई की बाइक पर बैठकर भाभी को दवा दिलाने जा रहा था। जबकि अधेड़ पैदल बाजार में अपना आधार कार्ड बनवाने जा रहा था।
विज्ञापन

राजन राजभर (18) पुत्र महात्म राजभर कप्तानगंज थाने के नेवादा गांव का रहने वाला था। वह इंटर का छात्र था। उसकी भाभी उषा (48) की तबियत खराब थी। वह अपने भाई महेंद्र के साथ भाभी को लेकर जिला अस्पताल जा रहा था। महेंद्र बगैर हेलमेट पहने बाइक चला रहा था। उषा बीच में थी और राजन पीछे बैठकर उसे संभाल रहा था। कंधरापुर थाने के मद्धूपुर गांव के पास ऑटो से बाइक में टक्कर लगने से तीनों गिर गये। पीछे से गन्ना लादकर आ रहा ट्रैक्टर ने राजन को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। भाई और भाभी घायल हो गये। इनका इलाज चल रहा। इसी क्रम में मेंहनगर थाना क्षेत्र के पिलखुवा गांव निवासी बसंतू (52) पुत्र जटायु मंगलवार की दोपहर अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए बाजार जा रहा था। वह जैसे ही मेंहनगर-कम्हरिया मार्ग पर स्थित कुर्थिया गांव के पास पहुंचा कि अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बसंतू मजदूरी करता था। वह दो बेटों का पिता था। उसका एक बेटा घर पर रहता है। जबकि दूसरा खाड़ी देश सऊदी में नौकरी करता है जो पांच मार्च को घर आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें