फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी के चलते दुकानदार ने लगाई फांसी

विज्ञापन
रौनापार थाना क्षेत्र के बनियापार गांव में किसान के आत्महत्या करने पर रोते परिजन। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के सहनूपुर गांव में स्थित बदरहुआ नदी के किनारे बबूल की डाल से मंगलवार की सुबह एक दुकानदार फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह आर्थिक तंगी के चलते काफी परेशान था। पेड़ पर टंगे हुए उसके कपड़े मिले। जिसमें एक सुसाइट नोट लिखा हुआ था। दुकानदार ने अपनी मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

बिंजल राम (55) पुत्र बहती रौनापार थाना क्षेत्र के बनियापार गांव का निवासी था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर बिंजल राम पांच बच्चों का पिता था। उसके पत्नी की मौत हो चुकी है। बिंजल के बच्चों में बड़ी बेटी सुनैना की शादी हो चुकी है। शेष सुमित्रा (19), हरिओम (17), स्वेता (14) और अमरकांत (7) हैं। बिंजल राम परिवार का भरण पोषण के लिए घर से थोड़े दूर कल्याणपुर घाट बाजार में गुमटी में साइकल पंचर बनाता था। उसकी दुकान इतनी नहीं चलती थी कि परिवार का भरण पोषण ठीक तरह से वह कर सके। नात, रिश्तेदारों की मदद से बिंजल राम ने बीते नवंबर माह में अपनी बड़ी बेटी की शादी किया था। शेष बच्चों की पढ़ाई, लिखाई और शादी आदि को लेकर वह चिंतित रहता था। मंगलवार की सुबह वह जगा और टहलने के लिए खेत की तरफ निकल गया। काफी देर तक बिंजल के घर वापस न लौटने पर बच्चे उसे खोजने लगे। इस दौरान बिंजल की लाश घर से दूर सहनूपुर के पास बदरहुआ नदी के किनारे बबलू के पेड़ से लटकी हुई दिखी। उसी पेड़ पर कपड़े आदि भी मिले। शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर पुलिस पहुंची। बिंजल के कपड़े की तलाशी लेने पर एक सुसाइट नोट बरामद हुआ। जिसमें उसने अपनी मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराया। एसओ रौनापार राजकुमार सिंह ने बताया कि घर वालों के कहने पर पंचनामा भरकर लाश उन्हें सौंप दिया गया। परिवार के लोग अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें