फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए मार्ग दुर्घटनाओं में घायल पांच लोगों में दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि तीन अन्य का इलाज चल रहा है। मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया है। मेंहनगर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी 45 वर्षीय दलसिंगार पुत्र रामाधार सोमवार की शाम चार बजे बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सपनहर गांव के पास प्राइवेट बस की चपेट में आ जाने से वे गंभीररुप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए, जहां इलाज के दौरान दो घंटे बाद उनकी मौत हो गई। मृतक दो पुत्रों के पिता थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं तहबरपुर थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव के पास 21 मार्च को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार 38 वर्षीय शिवभवन पुत्र रामकिशन निवासी ईश्वरपुर खास थाना तहबरपुर गंभीररुप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। मृतक तीन पुत्रियों का पिता था। पुलिस ने शिवभवन का शव भी पीएम के लिए भेज दिया। इसी क्रम में जहानागंज थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी 65 वर्षीय पप्पू पुत्र बलदेव मंगलवार की सुबह बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। वहीं तहबरपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी 50 वर्षीय रमजान पुत्र मो. जावेद बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मंगलवार की सुबह गंभीररुप से घायल हो गए। मेंहनगर थाना क्षेत्र के बलबहादुरपुर गांव निवासी 43 वर्षीय अनिल पुत्र सुदर्शन मंगलवार की सुबह पैदल कही जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार ने उन्हें धक्का मार दिया। जिसमें वो गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें