फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी तरीके से करा लिया जमीन का बैनामा, सदमे से हुई वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के चकबिलिंदा गांव निवासी एक वृद्ध की जमीन कुछ लोगों ने फर्जीवाड़ा व जोरजबरदस्ती कर अपने नाम बैनामा करा लिया। जिसकी जानकारी होने पर वृद्ध को मानसिक आघात लगा और वह बीमार पड़ गया। परिजन उसे अस्पताल में भर्ती कराए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुत्र ने सिधारी थाने पर तहरीर दिया और परिजनों के साथ ग्रामीण शव लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन भी किए। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। एसपी-डीएम को दिए पत्रक में मृतक 75 वर्षीय हरिलाल पुत्र स्व. रामधारी के पुत्र उदयभान ने बताया कि उसके पिता की सारी जमीन गांव के ही योगेद्र प्रसाद पुत्र स्व. इंद्रदेव यादव ने अपने नाम रजिस्ट्री करा लिया। इसकी जानकारी जब पिता को हुई तो उन्हें मानसिक आघात हुआ और वे बीमार पड़ गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें एक प्राइेवट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान सोमवार की देर शाम उनकी मौत हो गई। पिता की मौत के बाद उदयभान ने पहले थाने पर तहरीर दिया। थाने पर सुनवाई न होने पर वह एसपी व डीएम कार्यालय पहुंच कर पत्रक सौंपा। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक एक पुत्र का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें