गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सद्दोपट्टी में फांसी लगाकर आत्महत्या की खबर के बाद मौके पर लोगों की भीड
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कंधरापुर व गंभीरपुर थाना क्षेत्रों में महिला समेत दो ने संदिग्धावस्था में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बलरामपुर संवाददाता के अनुसार कंधरापुर थाना क्षेत्र के बर्जी गांव निवासिनी 28 वर्षीया किरन पत्नी सुनील विश्वकर्मा ने शनिवार की सुबह घर पर साड़ी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाऊस भेज दिया। वहीं पीएम हाऊस पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मृतक दो पुत्रियों की मां थी। बिंद्रा बाजार संवाददाता के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सद्दोपट्टी गांव निवासी 55 वर्षीय रामजीत राम पुत्र समरू ने शनिवार की सुबह घर में लुंगी के सहारे चुल्ले से लटक कर आत्महत्या कर लिया। परिजनों से उसे फंदे पर लटका देखा तो होश ही उड़ गये। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पीएम के लिए भेज दिया। मृतक चार पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।