फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क हादसों में वृद्ध समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय/बलरामपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार की सुबह हुए सड़क हादसों में वृद्ध समेत दो की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रानी की सराय संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के ऊंची गोदाम निवासी मनकी राजभर (75) बुधवार की सुबह घर के बाहर सड़क किनारे लघुशंका कर रहे थे। इसी दौरान कार ने उन्हें धक्का मार दिया। इस हादसे में मनकी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। मृतक दो पुत्र व पांच पुत्रियों के पिता थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
घटना के बाद कार चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को अपनी कस्टडी में ले लिया है। वहीं बिलरियागंज थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव निवासी सुकरू शेख (51) बुधवार की भोर में टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक कबाड़ का काम करता था और पांच पुत्र व एक पुत्री का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें