फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। रौनापार थाना क्षेत्र के ताहिरपुर गांव निवासी युवक ने मंगलवार की शाम संदिग्धावस्था में विषाक्त पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने उसके पांच दोस्तों पर ही जहर खिला कर घर के पास छोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

ताहिरपुर गांव निवासी सिंटू (18) मंगलवार की शाम अपने पांच दोस्तों के बुलाने पर उनके साथ गया था। एक घंटे के बाद ही अचेत अवस्था में घर के पास मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल की तरफ रवाना हुए। रास्ते में सिंटू ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दिया। पिता छोटई ने बताया कि मंगलवार की शाम सिंटू को घर से बुला कर ले जाने वाले उसके पांच दाेस्तों ने ही उसे जहर खिलाया और फिर घर के पास ला छोड़ कर चले गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच की कवायद में जुट गई। मृतक चार भाई व दो बहनों में पांचवें नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें