फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क हादसों में महिला समेत दो की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत हो गई। दोनों के शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक घटना देवगांव कोतवाली क्षेत्र में तो दूसरी फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चौकी गांव के पास बुधवार की शाम ऑटो व ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो में सवार मंजू देवी 37 निवासिनी ज्ञानीपुर भंवरा थाना केराकत जिला जौनपुर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका घटना के समय रिश्तेदारी में जा रही थी। वह एक पुत्र व तीन पुत्रियों की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। इसी क्रम में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कटार गांव के पास बुधवार की रात साढ़े सात बजे ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार मोहित कुमार 27 की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय वह वर्कशाप से वापस घर लौट रहा था। वह तीन भाई व तीन बहनों में तीसरे नंबर पर था। 2022 में ही उसकी शादी हुई थी। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें