फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पोखरी में नहाते समय दो बच्चियों की डूबकर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 21 May 2024 04:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना के रामपुर गांव स्थित पोखरी में नहाते समय दो बच्चियां गहरे पानी में जाने से डूब गईं। आनन-फानन पहुंचे लोगों ने दोनों को पानी से निकाला, लेकिन तब तक दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित ईंट-भट्ठे के पास स्थित पोखरी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन


यह है मामला
रौनापार थाना क्षेत्र के परशुरामपुर बाजार के रहने वाले कुछ वनवासी परिवार के लोग जहानागंज के रामपुर स्थित ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। इन परिवारों की दो बच्चियां अनीता (12) व कुसुम (13) भी भट्ठे पर गई थीं। मंगलवार को दिन में दोनों बच्चियां भट्ठे से कुछ दूरी पर स्थित पोखरी पर कुछ अन्य बच्चों व बच्चियों के साथ नहाने के लिए गई थीं। इसी दौरान अनीता व कुसुम अचानक से गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


साथ नहा रही बच्चियों ने चीख- पुकार मचाने के साथ ही बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सकीं। शोर सुन कर ईंट भट्ठे पर काम कर रहे परिजन व अन्य लोग भी पोखरी पर पहुंच गए। आनन-फानन कई लोग पोखरी में उतर गए और जब तक खोजबीन कर दोनों बच्चियों को पोखरी से बाहर निकाला जाता, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें