फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: परीक्षा देने जा रही दो छात्राएं और उसका भाई पुलिसकर्मी की गाड़ी से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। अहरौला थाना क्षेत्र के पकखनपुर पेट्रोल पंप के पास पुलिसकर्मी के चार पहिया वाहन के धक्के से बहनों को परीक्षा दिलाने जा रहा युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के बिसईपुर गांव निवासी आकाश (19) बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे घर से फूलपत्ती स्कूल भीखपुर में परीक्षा देने बाइक से जा रहा था। उसके पीछे अंशिका (19) व प्रीती (18) बैठी थीं। वह जैसे ही पखनपुर पेट्रोलपंप के पास पहुंचा ही था कि तभी सामने से आ रहे चार पहिया कार ने धक्का मार दिया।
हादसे में आकाश, अंशिका व प्रीती गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घटनास्थल पर जुटती भीड़ को देख चालक अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया। आसपास की लोगों के मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि जिस वाहन से तीनों घायल हुए हैं उसका चालक अहरौला थाने में पुलिसकर्मी है। तहरीर दी गई तो वह तहरीर लेने से इन्कार कर दिए और सुलह का दबाव बनाने लगे। जानकारी होने पर गांव के और लोग थाने पर पहुंच गए। भीड़ को देख पुलिस ने भी छोटेलाल की तहरीर ले ली है। पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बाइक व कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति सामान्य है। कार चलाने वाला अहरौला थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम करता है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।- चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें