फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल के हौज व पोखरी में डूब कर दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में होली के दिन डूब जाने से मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों परिवारों में होली की खुशियां गम में तब्दील हो गईं। परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मेंहनगर संवाददाता के अनुसार गौरा गांव निवासी राजू सिंह का तीन वर्षीय पुत्र ऋशु पांच दिन पूर्व अपनी मां के साथ ननिहाल गाजीपुर जिले के मीरपुर गया हुआ था। होली के दिन वह खेलते समय ट्यूबवेल के हौज में गिर गया और डूब जाने से उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार की शाम तीन बजे मासूम का शव घर पहुंचा तो होली की खुशियां गम में तब्दील हो गई। देर शाम मासूम का शव दफन कर दिया गया। इसी क्रम में महराजगंज थाना क्षेत्र के परायनपुर गांव निवासी 19 वर्षीय विकास सिंह पुत्र लालबहादुर सिंह शुक्रवार को दिन में लगभग 12 बजे होली खेलने के बाद बड़े भाई व दोस्तों के साथ पोखरी पर नहाने पहुंचा। इसी दौरान पोखरी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। मृतक छह बहन व दो भाईयों में सबसे छोटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें