फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन के आरोप में दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मड़यां जयरामपुर स्थित बंधे के पास धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने ईसाई मिशनरी से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लिया है। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने धर्मांतरण की सूचना पुलिस को दी थी। विहिप ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए शहर कोतवाल को तहरीर दी है। दोनों आरोपियों का कहना है कि वे धार्मिक प्रचार करते हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों को रविवार को सूचना मिली कि शहर के ठंडी सड़क पर स्थित मड़या जयरामपुर के पास बंधे के पास एक अहाते में कुछ लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और वीडियो व फोटो लेने लगे और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई। जहां उनसे पूछताछ किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर धर्म प्रचार सामग्री भी बरामद की। विश्व हिंदू परिषद ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। शहर कोतवाल धीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। विश्व हिंदू परिषद द्वारा तहरीर मिली है। मामले की छानबीन जारी है। आरोप पुष्ट होने पर संबंधित विरुद्घ सख्त कारऱीवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें