फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
इनामी अपराधी अभय सिंह। श्रोत-पुलिस - फोटो : Samvad
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को पुलिस को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सफलता मिली है। दीदारगंज और कंधरापुर थाना पुलिस ने 25-25 हजार के इनामी वांछित आरोपियों को सुघरपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने एक आरोपी को गैंगस्टर एक्ट मामले में जबकि दूसरे को हत्या के प्रयास के मामले में तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


दीदारगंज थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25,000 के इनामी आरोपी जय कुमार गौतम निवासी ग्राम आमगांव थाना दीदारगंज है, जो वाहन चोरी एवं नकबजनी करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया गया है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह के सदस्य संगठित रूप से वाहन चोरी और नकबजनी जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था। इस संबंध में दीदारगंज थाने में उ.प्र. गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वहीं, कंधरापुर थाने की पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी 25 हजार के इनामी आरोपी अभय सिंह निवासी ग्राम बिजौरा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा, दो कारतूस बरामद हुआ है। कंधरापुर थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि नौ जनवरी 2026 की रात पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर सर्वशक्ति पांडेय उर्फ श्याम पांडेय के घर पर हमला किया था। आरोपी ने तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायर किया था, जिसमें पीड़ित बाल-बाल बच गया था। घटना के बाद आरोपी भाग निकला था। सूचना पर पुलिस ने देवखरी अंडरपास के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला। भागे हुए आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

इनामी अपराधी अभय सिंह। श्रोत-पुलिस- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें