एक साथ दोनों बाइयों की मौत से परिवार में मातम का माहौल है।नागेंद्र ट्रक चालक तो धीरज खलासी का काम करता था। दोनों को ट्रक का माल लेकर जाना था लेकिन जब बाइक से आ रहे थे तभी नीलगाय ने टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई।
आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटा बघावर मार्ग पर चिलबिली खैरघाट गांव के पास हुए सड़क हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई। मृतक सोन बुजुर्ग गांव के तवक्कलपुर दलित बस्ती गांव के निवासी थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
रौनापार थाना क्षेत्र के सोन बुजुर्ग गांव के तवक्कलपुर दलित बस्ती गांव निवासी नागेंद्र कुमार (23) और धीरज कुमार (18) ट्रक पर रहते थे। नागेंद्र चालक और धीरज खलासी का काम करता था। दोनों को ट्रक में लदे माल को बृहस्पतिवार की सुबह मुंबई से फरीदाबाद लेकर जाना था।
वह दोनों बुधवार की शाम 3.30 बजे लोड गाड़ी लाटघाट-रौनापार रोड पर खड़ा कर घर चले गए। दोनों स्नान कर शाम को खाने-पीने का सामान घर लेकर आए। इसके बाद वह बाइक से बाजार गोसाईं गए थे। रात करीब 9.30 बजे घर वापस आ रहे थे।
विज्ञापन
वह जैसे ही बनकटा बघावर मार्ग पर चिल बिली खैरघाट गांव के समीप पहुंचे ही थे तभी अचानक बाइक के सामने नीलगाय आ गई। इससे बाइक नीलगाय से टकराकर गिर पड़ी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।