फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : दुकानें बंद, चक्काजाम करने की कोशिश, पुलिस ने संभाला मोर्चा; व्यापारी को गोली मारने का मामला

Thu, 26 Dec 2024 04:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News : बीती रात एक संदिग्ध युवक ने व्यापारी को गोली मार दी थी, जिससे वह घायल हो गया था। स्थानीय लोगों ने भाग रहे आरोपी काे पकड़ लिया। यह देख उसके दो साथी माैके से फरार हो गए। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
आजमगढ़ के कप्तानगंज बाजार में बंद दुकानें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कप्तानगंज थाना क्षेत्र में कप्तानगंज बाजार में बीती रात मिठाई की एक दुकान पर रहने वाले एक युवक को मनबढ़ ने रिवाॅल्वर से गोली मार दी। इस घटना में लड़के का दाहिना हाथ जख्मी हो गया। इस घटना से क्षुब्ध बाजार के व्यापारियों ने सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को दुकानें बंद कर विरोध जताया। 

विज्ञापन


साथ ही चक्का जाम करने का भी प्रयास किया लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया। पूरे दिन बाजार में पुलिस बल की तैनाती रही।

कस्बा निवासी शुभम गुप्ता (18) की अहरौला रोड पर श्री स्वीट्स एंड केक पैलेस के नाम से दुकान है। बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे दुकान बंद करने के दौरान एक युवक बर्फी लेने आया फिर लाैट गया। दोबारा फिर बर्फी लेने तो उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं।

इसी दौरान युवक ने रिवाॅल्वर निकाल कर फायर कर दिया। गोली शुभम के दाहिने हाथों की कलाई में लगी। इससे वह जख्मी कर दिया गया। कस्बे के अन्य लोगों ने दौड़ा कर मेहमानी गली में पकड़ लिया और उनकी धुलाई कर दी। पकड़ा गया युवक विशाल चौबे भाऊपुर रानीसराय का निवासी है। जमकर धुलाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


दो अन्य युवक पल्सर बाइक से फरार हो गए। इस घटना के विरोध में नाराज दुकानदारों ने दुकानें दोपहर तक बंद कर विरोध प्रकट किया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक पांडेय ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। तीन लोग नामजद दो अज्ञात के खिलाफ घायल की छोटी बहन जुली गुप्ता ने तहरीर दी है। एक की गिरफ्तारी कर ली गई है। बाकी लोगों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें