फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ के जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे दो कोरोना संदिग्ध मरीज, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दो कोरोना संदिग्ध मरीज वहां पहुंच गए। इमरजेंसी में भर्ती मरीजों के साथ ही तैनात स्वास्थ्यकर्मियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। बाद में दोनों को अस्पताल में बनाए गए क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी को सैनिटाइज कराने के बाद भर्ती मरीजों व स्वास्थ्य कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी रोज की भांति मंगलवार को भी संचालित थी। दिन में दो व्यक्ति इमरजेंसी में पहुंच गए। इसमें एक व्यक्ति कुछ दिन पूर्व ही मुंबई से लौटा था और उसे खांसी व बुखार की शिकायत थी। वहीं दूसरा व्यक्ति 108 एंबुलेंस से पहुंचा। उसे भी खांसी, बुखार के साथ ही सांस लेने में दिक्कत थी। इमरजेंसी में एक साथ दो-दो करोना संदिग्ध के पहुंच जाने से हड़कंप मच गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों, उनके तीमारदारों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों में अफरा-तफरी की स्थिति देखने को मिली। इस बाबत पूछे जाने पर एसआईसी डॉ. एसकेजी सिंह भड़क उठे और ऐसे किसी मरीज के जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आने की जानकारी से इंकार कर दिया। वहीं सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने इस बात की पुष्टि की कि दो मरीज इमरजेंसी में आए थे, दोनों को खांसी आ रही थी और बुखार भी था। इसमें एक व्यक्ति कुछ दिनों पूर्व ही मुंबई से लौटा है। दोनों को जिला अस्पताल के ही क्वारंटीन सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। एक मरीज पुराना सांस का रोगी लग रहा है। बुधवार को दोनों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। ईएमओ डॉ. राम केवल पासवान ने बताया कि दोनों मरीज संदिग्ध थे, जिसके चलते पूरे इमरजेंसी परिसर को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें