आजमगढ़। बिलरियागंज के अंडाखोर गांव में शनिवार सुबह 10 बजे जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों और उनके परिजनों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान धक्का लगने से एक भाई जमीन पर गिर गया। उसके सिर में चोट लग गई। परिजन उसे सीएचसी बिलरियागंज ले गए, जहां चिकित्सक ने से मृत घोषित कर दिया। मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
बिलरियागंज के अंडाखोर टिकरिया गांव निवासी गोरेलाल यादव और अभिराम यादव सगे भाई हैं। जमीन को लेकर सुबह दोनों में कहासुनी होने लगी। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। अभिराम ने अपने बड़े भाई गोरेलाल यादव (40) को पीट दिया। गिरने से गोरेलाल के सिर में चोट लग गई। परिजन घायल को आनन-फानन में सीएचसी बिलरियागंज ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में दो पुत्र व एक पुत्री थे। गोरेलाल पेशे से ऑटो चालक था।
00
बिलरियागंज के अंडाखोर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के व्यक्ति को सिर में चोट गल गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल गए तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर बिलरियागंज थाने में अभिराम यादव व सरस्वती देवी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।- चिराग जैन, एसपी ग्रामीण।