सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मौल ध्यान गांव निवासी रामदरश (25) वर्ष की शुक्रवार की रात करीब आठ बजे अजमतगढ़ बाजार के आगे मेघई गेट के पास हादसे में मौत हो गई, जबकि गोविंद (25) वर्ष की हालत गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार की शाम बाइक पर सवार होकर गोसाई बाजार से अजमतगढ़ बारात में शामिल होने के लिए दोनों लोग जा रहे थे। वे जैसे ही अजमतगढ़ बाजार के आगे मेघई गेट के पास पहुंचे कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे रामदरश व गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ ले गई, जहां गंभीर हालत देख डॉक्टर ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में रामदरश की मौत हो गई। वहीं गोविंद का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक रामदरश तीन भाइयों में सबसे छोटा था, एक बहन है। वह राजस्थान में रहकर नाई का काम करता था। एक माह पूर्व वह घर आया था। अब राजस्थान जाने की तैयारी