लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र में बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। डाक्टरों ने उसे उपचार के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के देवगांव-मेहनाजपुर मार्ग पर नंदापुर गांव के पास रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बघरवा उर्फ मोलनापुर निवासी घायल करण चौहान (19) और संदीप चौहान (18) को एंबुलेंस की मदद से सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल करण चौहान को हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं हादसे में नंदापुर निवासी घायल तीसरे व्यक्ति इनरदेव चौहान (50) का उपचार देवगांव स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।