सरायमीर। थाना क्षेत्र के खंडवारी में रविवार की भोर में एक युवक को सांप ने काट लिया। परिवार के लोग उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।
मोहम्मद समीर (19) घर में सो रहा था। इसी बीच सांप ने उसे डंस लिया। परिवार के लोग उसे पहले फूलपुर ले गए, वहां डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। जहां से परिवार के लोग सदर अस्पताल आजमगढ़ ले आए, लेकिन इलाज के दौरान ही समीर की मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। समीर के पिता दुबई रहते हैं। संवाद