फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरा साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। गोधौरा गांव के पास बुधवार की सुबह बाइक सवार तीन युवकों को ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की जहां मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल भेजा। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।
विज्ञापन

जहानागंज थाना के अमदही गांव निवासी रोहित (18) पुत्र स्व. गनेश अपने दो साथियों धर्मेंद्र (30) पुत्र फूलचंद निवासी उडली जौनपुर और अनिल (25) पुत्र जवाहर निवासी चिरैयाकोट मऊ के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। अभी बाइक सवार तीनों युवक गोधौरा गांव के पास ही पहुंचे थे कि तेज रफ्तार ट्रक उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। इस हादसे में रोहित और धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अनिल गंभीर रुप से घायल हो गया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक ट्रक चालक मय वाहन मौके से भाग निकलने में सफल रहा। पुलिस ने घायल अनिल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा तो वहीं दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मचर्री भेज दिया। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें