फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की सात बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
ौनापार थाना क्षेत्र में चोरी के वाहनों के साथ पकड़ा गया अरोपी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाने की पुलिस ने सोमवार को देवारा खास राजा गांव के दो अलग-अलग पुरवों में छापा मारकर चोरी की सात बाइक संग दो चोरों को गिरफ्तार किया। हालांकि चकमा देकर दो चोर फरार हो गए। गिरफ्तार चोर बाइक चुराकर बेचने के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छिपाकर रखे हुए थे। इनके तार आजमगढ़, मऊ औैर गोरखपुर जिले से भी जुड़े हुए हैं। पुलिस इनके रैकेट से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में बृजेश पटेल पुत्र राम सज्जन पटेल रौनापार थाने के देवारा खास राजा गांव के सर्वजीत का पुरा और दूसरा अजय यादव उर्फ मनीष पुत्र हरिनाथ फूलबदन का पुरा का निवासी है। शैलेष मिश्रा और मनीष मिश्रा फरार हैं और ये दोनों बरडीहां गांव के हैं। एसपी ग्रामीण ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को रौनापार के बरडीहा गांव के रहने वाले पांच चोरों को गिरफ्तार कर इनके पास से चोरी की 13 बाइक बरामद की थी। इन आरोपियों से मिले इनपुट के आधार पर एसओ रौनापार कृष्णानंद प्रसाद ने सोमवार को देवारा खास राजा गांव निवासी इन दोनों के घर छापा मारकर चोरी की चार बाइक बरामद की। जबकि इन दोनों चोरों की निशानदेही पर गोरखपुर जिले में छिपाकर रखी गई तीन और बाइक बरामद हुई। एसपी ग्रामीण ने बताया कि गिरफ्तार चोरों का चालान कर दिया गया। गिरोह से जुड़े फरार अन्य चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें