फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में अवैध शराब का धंधा दो गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रौनापार थाने की पुलिस ने सोमवार की रात बहावनपुर गांव में छापेमारी कर शराब अड्डे का भंडाफोड़ किया। मौके से 100 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। इस दौरान पुलिस ने एक महिला तथा पुुरुष को गिरफ्तार उनका संबंधित धारा में चालान कर दिया। बरामद शराब की कीमत एक लाख रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन


बहावनपुर गांव निवासी आशा देवी पत्नी जर्नादन राम के घर पर काफी दिनों से शराब का अड्डा चल रहा था। यहां से तैयार होने वाली शराब को गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही थी। गांव में आसानी से शराब उपलब्ध होने से बड़े ही नहीं छोटे बच्चे तक शराब पीने लगे थे।

गांव के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ से परेशान महिलाओं ने अड्डे को बंद कराने की मांग की थी। सोमवार की रात करीब आठ बजे एसओ ने मय फोर्स आशा के घर पर छापेमारी की और तैयार 100 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण, यूरिया, सोडा, फिटकिरी, बर्तन आदि करीब एक लाख रुपये मूल्य के सामान के साथ शराब  बरामद की।
विज्ञापन

वहीं आशा तथा संतोष सरोज पुत्र फूलचंद को भी गिरफ्तार किया।

एसओ रौनापार डीके श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आशा देवी और संतोष सरोज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया। कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें