फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइट हैक कर रेल टिकट बेचने वाले दो गिरफ्तार

Mon, 09 Jul 2018 11:51 PM IST
Azamgrah
विज्ञापन
aserf
विज्ञापन
मुबारकपुर। रेलवे की वेबसाइट हैक कर रेल टिकट बनाकर बेचने वाले मुबारकपुर कस्बे के तीन दुकानों पर सोमवार की सुबह आरपीएफ आजमगढ़ की टीम ने छापेमारी कर दो हैकरों को गिरफ्तार किया जबकि अन्य फरार हो गए। तलाशी के दौरान मौके से 13680 रुपये, लैपटाप, प्रिंटर, कंप्यूटर, डायरी आदि बरामद हुई। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर फरार होने वालों की तलाश में जुटी हुई है।  
विज्ञापन



आरपीएफ आजमगढ़ के प्रभारी निरीक्षक मिर्जा राशिद बेग के मुताबिक गिरफ्तार किए जाने वालों में मुबारकपुर कस्बे के हैदराबाद मुहल्ला निवासी और पुरा रानी मुहल्ला निवासी अनवारुलहक पुत्र शमशुल और मो. दानिश पुत्र इफ्तेखार का नाम शामिल है।

आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली की मुबारकपुर कस्बे के साइबर कैफे संचालकों द्वारा रेलवे की रेड मिर्ची साफ्टवेयर को हैक करके  रेलवे आरक्षण टिकट तथा तत्काल टिकट निकाल कर ग्राहकों से तीन से चार गुना अधिक दाम लेकर बेचते हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद आरपीएफ प्रभारी ने सोमवार को ग़ल्ला मंडी मुहल्ले में स्थित राजू चौरसिया की दुकान पर छापा मारा। हालांकि दुकान संचालक फरार हो गया और वहां पर रमेश गौड़ मिला। यहां से कोई सामान न मिलने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया ।

इसके बाद कस्बे के हक सर्विसेज और दानिश कंप्यूटर केंद्र पर छापेमारी कर अनवारुलहक और मो. दानिश को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके यहां तलाशी लेने पर दुकान से 13680 रुपये, लैपटाप, प्रिंटर, कंप्यूटर, डायरी आदि बरामद हुई।

पूछताछ के दौरान इन दोनों दुकानदारों ने बताया कि रेडमिर्ची नामक साफ्टवेयर को हैक कर फर्जी आईडी बनाकर रेलवे का आरक्षण, तत्काल टिकट आदि बनाते हैं और बदले में ग्राहकों से तीन से चार गुना अधिक दाम लेकर उन्हें बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें