फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरियों को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को अपहृत कर लिया गया था। उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ था। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत था। शनिवार को पुलिस ने अपहृता को बरामद कर लिया तो वहीं अपहृत कर दुष्कर्म करने वाला भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन

बरदह थाना पुलिस को दी तहरीर में वादी मुकदमा ने बताया कि उसकी 16 वर्षीया पुत्री को नदीम अपने तीन साथियों के साथ अगवा कर ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर लिया। शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी नदीम को मार्टीनगंज तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने अपहृता को भी बरामद कर लिया और उसके बयान के आधार पर अपहरण के मुकदमें में दुष्कर्म के धारा की भी बढ़ोत्तरी कर दिया। पुलिस ने अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। वहीं जहानागंज थाना पुलिस ने भी दुष्कर्म में वांछित अभियुक्त साजमन निवासी नैयसंड थाना गौराबादशाहपुर जिला जौनपुर को महुआ मुरारपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें