फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो पशु तस्कर गिरफ्तार स्कार्पियो जब्त की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पशु तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को थाना मुबारकपुर पुलिस ने भैंस चोरी कर हत्या कर मांस बेचने वाले संगठित गिरोह का खुलासा किया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो चोरी की भैंस, अवैध शस्त्र, वाहन व अन्य सामग्री बरामद की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शशिमौली पांडेय ने बताया कि पुलिस अलीनगर चौराहा पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि दरियाबाद पुल (ओझौली मोड़) के पास चोरी की भैंसों को स्कार्पियो से लाकर उनका वध कर मांस विक्रय करने की तैयारी की जा रही है। इस पर पुलिस ने दबिश दी तो एक आरोपी स्कार्पियो के अंदर और एक बाहर खड़ा हुआ पकड़ा गया, जबकि चार–पांच आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। इस दौरान पुलिस ने नेवादा थाना जीयनपुर निवासी कलीम और इब्राहिमपुर थाना मुबारकपुर निवासी इमरान को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से दो चोरी की भैंस, दो चाकू, एक चापड़, एक अदद लकड़ी का ठीहा, एक स्कार्पियो और एक बाइक बरामद की गई। गिरफ्तार कलीम के विरुद्ध जिला आजमगढ़ सहित अन्य जनपदों में 30 से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें