फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढ़ाई कुंतल पालिथीन बरामद, 2.32 लाख वसूला गया जुमार्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी/ निजामाबाद। तहसील क्षेत्र में प्रतिबंधित पालिथीन को लेकर छापेमारी की कार्यवाही की गई। जिसमें दुुकानदारों के पास से भारी मात्रा में पालिथीन बरामद हुई। प्रतिबंधित पालिथीन रखने पर दुुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया। छापेेेमारी की कार्रवाही से दुकानदारों में अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन

सगड़ी संवाददाता के अनुसार बिलरियागंज बाजार में एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने दुकानों पर पुलिस बल के साथ छापा मारकर 50 किलो से अधिक पालिथीन बरामद किया और 1.12 लाख जुर्माना वसूला गया। एसडीएम ने बताया कि पॉलीथिन के प्रयोग से प्रदूषण फैलता है। इसका प्रयोग जितना कम किया जाए उतना ही अच्छा है। बता दें कि पालिथीन का प्रयोग न करने के लिए कस्बे में लाउडस्पीकर लगाकर एलाउंस भी किया गया था। बावजूद भी लोग अपने आदत से बाज नहीं आ रहे थे। इस मौके पर ईओ सुरेश कुमार, थाना प्रभारी विजय प्रकाश मौर्य मौजूद रहे।
निजामाबाद संवाददाता के अनुसार प्रतिबंधित पॉलिथीन के बिक्री पर नायब तहसीलदार निजामाबाद व ईओ प्रहलाद पांडेय ने कर्मचारियों के साथ कस्बे में दुकानों पर छापा मारा। छापेमारी में भारी मात्रा में दुुकनदारो के यहां से पालिथीन बरामद हुई। प्रतिबंधित पॉलीथिन पर छापेमारी को देखते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान अधिकारियों की टीम ने नई सड़क सब्जी मंडी, ग्रामीण बैंक चौक, पुरानी तहसील चौक, पोस्ट ऑफिस रोड, स्टेट बैंक रोड, ठाकुरद्वारा चौक, काली मंदिर तिराहा आदि जगहों पर छोटे बड़े सभी दुकानदारों के यहां प्रतिबंधित पॉलिथीन के बेचे जाने की जानकारी मिलने पर छापेमारी की। जिसमे 2 कुंतल पॉलीथिन पकड़ी गई। 1लाख 20हजार का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें