फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सुनील हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। सुनील हत्याकांड मामले में पुलिस ने सोमवार को नीरूपुर पिंडारी मार्ग पर रविदास मंदिर के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के पास से अभियुक्त श्रवण दूबे व अखिलेश राय को गिरफ्तार किया। सीओ बैरिया फहीम कुरैसी ने बताया कि श्रवण पर पूर्व में चार मुकदमा व अखिलेश पर एक मुकदमा दर्ज है। अन्य अभियुक्तों की खोजबीन में पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी पकड़ में होंगे। अन्य आरोपियों की बिहार में छुपे होने की संभावना में पुलिस सीमावर्ती थानों क्षेत्रों में खोजबीन कर रही है। निरूपुर गांव स्थित मृतक सुनील यादव के घर पर लोगों का तांता लगातार लगा हुआ। सांत्वना देने मित्र व रिश्तेदार दरवाजे पर पहुंच रहा तो महिलाओं का करुण क्रंदन व चीत्कार शुरु हो जा रहा है।मृतक के छोटे भाई सूरज व अभिषेक ने कहा कि भैया की किसी के साथ कोई दुश्मनी भी नहीं थी।
विज्ञापन


दो पक्षों के विवाद में चली गोली से सुनील की हुई मौत
नीरूपुर ढ़ाले पर शनिवार की शाम दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में चली गोली से टेंट कारोबारी सुनील यादव की मौत हो गई। सुनील की शादी चार माह पूर्व हल्दी गांव में हुई थी। परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। पत्नी प्रियंका बदहवास हैं। है। कभी वह रो रही है तो कभी एकदम चुप होकर लोगों को बारी-बारी से टकटकी लगाए देख रही हैं। वहीं दोनों छोटे भाईयों का हाल रोते-रोते बेहाल हो गया। पिता शिवशंकर यादव बड़े बेटे की मौत से टूट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें