फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 5.80 लाख की साइबर ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। 5.80 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना पुलिस ने सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को आरोपी हिमांशु चौधरी जगदीशपुर, जिला बुलंदशहर, यूपी, यश आर्य निवासी हरि बिहार कॉलोनी झांसी, हिमांशु शर्मा निवासी मदेन इटावा और यश प्रताप सिंह निवासी दक्षिण टोला सहतवार बलिया को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस जांच अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि राजेश कुमार निवासी गांव गुड़िया खेड़ा, सिरसा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 से 28 मई 2025 के बीच ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर उससे 5.80 लाख रुपये की ठगी की गई। आरोपियों ने व्हाट्सएप पर संपर्क करके उसे मुनाफे का लालच देकर निवेश कराया और धोखाधड़ी की। जांच के दौरान ठगी में इस्तेमाल किए बैंक खातों की जानकारी प्राप्त की, जिसके आधार पर आरोपियों को सोमवार सुबह गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें