फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पुरानी रंजिश में सगे भाइयों पर कट्टे से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कपारगढ़ गांव में पुरानी रंजिश में दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने ताड़केश्वर यादव और लालू यादव निवासी कपारगढ़ को नरहन चौराहे से गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि भरौली निवासी राजहंस चौहान ने 14 जनवरी को तहरीर दी थी।
बताया कि उसके बेटे मनीष और रजनीश आखीपुर बाजार जा रहे थे। आरोप है कि कपारगढ़ के सामने ताड़केश्वर यादव, लालू यादव, अभिमन्यु यादव व दो अज्ञात व्यक्तियों ने पुरानी रंजिश के चलते घर से कट्टा निकालकर हमला कर दिया। आरोपियों ने कट्टे से मारपीट कर दोनों भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे तेजबहादुर और सत्यपाल चौहान पर भी आरोपियों ने ईंट-पत्थर फेंके। इस संबंध में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें