फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: युवक की हत्या के प्रयास में दो आरोपी धराए

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के प्रयास में फरार चल रहे दो आरोपी को सरायमीर थाने की पुलिस ने नंदावं मोड़ के पास से सुबह को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चालू को पुलिस ने बरामद किया। इसके बाद नियमानुसार चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक 11 दिसंबर यानी सोमवार को आनंद यादव अपने गांव के राशन की दुकान से राशन लेने गया था। करीब नौ बजे राशन लेकर घर आ रहा था कि बीच रास्ते में तौफिक अहमद अपनी साइकिल खड़ा किए हुए था। जब वह हटाने की बात कहने लगा तो वह गाली गलौज करते हुए सफीक अहमद को भी बुला लिया। वे लोग आकर उसके भाई को मारने पीटने लगे। आरोप है कि सफीक हाथ में चाकू लेकर उसके पेट में प्रहार कर रहा था। सफीक के भाई तौफिक अहमद व हकीकउल्ला उर्फ इब्राहिम व पिता निसार अहमद हाथ पकड़े हुए थे। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने सरायमीर थाना क्षेत्र के रेवला नंदावं गांव निवासी अभियुक्त सफीक अहमद व तौफीक अहमद को नंदावं मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त सफीक के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद कर आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें