फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार में खाते से निकाल लिए गए बीस हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर कोतवाली के चक अमनाबाद निवासी एक व्यक्ति के खाते से दो बार में 20 हजार रुपये अज्ञात लोगों द्वारा निकाल लिया गया। इस बाबत पीड़ित ने बैंक प्रबंधन से शिकायत किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर पीड़ित ने अब एसपी को पत्रक सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित राजकुमार विश्वकर्मा पुत्र तीर्थराज विश्वकर्मा का यूनियन बैंक के राजागंज शाखा में खाता है। बीते सात व आठ अक्टूबर को उसके खाते से 10-10 हजार रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर इसकी जानकारी उसे हुई। वह भाग कर बैंक के शाखा प्रबंधक के पास पहुंचा और खाते से पैसा निकलने की बात बतायी। मैनेजर ने उसे जांच का आश्वासन देते हुए वापस भेज दिया। एक सप्ताह बाद तक बैंक यह नहीं बता पा रहा है कि आखिर उसके खाते से 20 हजार रुपये कैसे गायब हो गया है। परेशान हाल पीड़ित ने अब एसपी को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उसके खाते से पैसा निकाला जा रहा है। जिसका पता बैंक प्रशासन नहीं लगा रहा है। वहीं इस बाबत बैंक प्रबंधक रविकांत सिंह का कहना है कि बैंक खात से रुपया निकलने की शिकायत मिली है। साइबर क्राइम विभाग को मेल किया गया है। जैसे ही कोई सूचना मिलेगी खाता धारक को सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें