फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धावस्था में छात्रा की फंदे पर लटकती मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। थाना क्षेत्र के सुरही बुजुर्ग गांव निवासी बीकॉम के छात्रा का शुक्रवार की शाम घर में ही संदिग्धावस्था में फंदे से लटकता शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

सुरही बुजुर्ग गांव निवासी कुसुम चौहान (21) पुत्री श्याम चौहान बीकॉम की छात्रा थी। शुक्रवार की शाम उसका शव घर में ही दुपट्टे के सहारे छत के चुल्ले से लटकता मिला। जानकारी होते ही सरायमीर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में बुधवार की रात ग्रामीणों ने गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बभनगांवा ग्राम निवासी एक युवक को पकड़ा था और उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। चर्चा है कि यह युवक मृतका से मिलने के लिए आया था। हालांकि इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें